रायगढ़।खरसिया के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से हैदराबाद रेफर करने का निर्णय लिया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद स्थानीय चिकित्सकों की सलाह पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें हैदराबाद स्थित विशेषज्ञ अस्पताल ले जाया जा रहा है। एयर एंबुलेंस के जरिए उन्हें शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पत्रकार जगत एवं उनके शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
परिजनों एवं चिकित्सकों की ओर से लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उनके स्वास्थ्य से जुड़ी आगे की अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी ईश्वर से दुवाएं कर रहे है।
