आरोपी छाल निवासी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज,पुलिस की जांच जारी
रायगढ ! छाल थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग से उसके ही रिश्ते के मामा पर पिछले 4 साल से दैहिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता नाबालिग है। आरोप है कि आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल निवासी छाल ने 25 दिसंबर 2022 को पहली बार जबरदस्ती की थी। इसके बाद वह बार-बार इस घटना को दोहराता रहा।
पीड़िता पढ़ाई के लिए रायपुर गई थी। आरोप है कि इस दौरान भी आरोपी उसे होटल ले जाकर शोषण करता था। लंबे समय तक डर के कारण बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
कुछ दिन पहले जब बच्ची डॉक्टर के पास गई तो उसने डॉक्टर को आपबीती बताई। डॉक्टर ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने 64(2)M, 4, 6 POCSO एक्ट के तहत छाल थाने में FIR दर्ज कराई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अमित उर्फ पुष्पेंद्र गोयल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)M और POCSO एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
SDOP खरसिया ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी कि गिरफ़्तारी कर ली जाएगी। अपराध गंभीर है।

