हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत, बाल-बाल बची मासूम बच्ची हाथी-मानव द्वंद्व की बनी अंतहीन दास्तां, गांव में दहशत का माहौल

Ramesh agrawal
0


रायगढ़! जिले आदिवासी बहुल वाले ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि हाथी ने सुबह गांव के समीप मौजूद लोगों पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान दो ग्रामीण उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के दौरान मौजूद एक मासूम बच्ची ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हाथी के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। 

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। 

वनांचल क्षेत्रों में बढ़ते हाथी-मानव संघर्ष ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगलों के सिकुड़ते दायरे और भोजन-पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हाथियों के कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे यह संघर्ष एक अंतहीन दास्तां बनता जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top