*आप सभी बोल बम सेवा समिति के सदस्यों से निवेदन हैं की सभी अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या पर शेयर करे !*
बाबाधाम में जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों ने ट्रेनों के रद्द करने को लेकर रेल्वे के विरुद्ध पोस्टर जारी कर विरोध प्रदर्शन के लिए गुमनाम अपील की
जुलाई 18, 2026
0
खरसिया ! बोल बम समिति के नाम पर इस सावन के महीने में हर वर्ष श्रद्धालुओं के जत्थे बनाकर झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक महत्व व आस्था के केन्द्र देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक एवं माता पार्वती के दर्शन,पूजन के लिए छत्तीसगढ़ के कोने कोने से लाखों लोग पूरी आस्था के साथ जाते है, लोगो को साल भर इस श्रावणी मास के पावन अवसर का इंतजार होता हैं, लेकिन झारखंड के जयसीढ़ि जाने के लिए उपलब्ध ट्रेन के कैंसल होने से बाबा शिव के भक्तों को बड़ी निराशा होने के कारण मन आक्रोशित भी हैं, इसलिए बिलासपुर की बोलबम समिति के नाम से खरसिया के एक शिवभक्त ने एक एआई निर्मित पोस्टर जारी कर रेलवे जीएम ऑफिस तक प्रदर्शन एवं विरोध करने अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है, लेकिन इस पोस्टर में कई गयी अपील में किसी अधिकृत या जिम्मेदार शख्स का नाम ही नही दिया गया हैं! इस पोस्टर के साथ अशोक पत्रकार नामक शिवभक्त ने टेक्स्ट मेसेज लिखकर भी खरसिया के शिवभक्तों से अपील की गयी हैं!
Tags
