धरमजयगढ़ की 58 समितियों में बोनस वितरण शुरू, संग्राहकों के खातों में पहुंच रही 17.43 करोड़ की राशि

Ramesh agrawal
0
धरमजयगढ़ की 58 समितियों में बोनस वितरण शुरू, संग्राहकों के खातों में पहुंच रही 17.43 करोड़ की राशि
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला आर्थिक संबल

रायगढ़!(प्राइम छतीसगढ़) राज्य सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन के लिए प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा और वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से यह प्रक्रिया राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर 3 जुलाई 2026 से शुरू की गई है।
धरमजयगढ़ जिला यूनियन के अंतर्गत आने वाली 58 प्राथमिक समितियों के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल 17 करोड़ 43 लाख रुपये की बोनस राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है। इससे हजारों संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
बोनस राशि मिलने से संग्राहकों को कृषि कार्यों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। सरकार की इस पहल को ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के संग्राहकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तेन्दूपत्ता संग्रहण से जुड़े परिवारों के लिए यह राशि न केवल आर्थिक राहत प्रदान करेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top