खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-रायपुर। राजधानी के ग्राम नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस अगले चरण का आंदोलन शुरू करेगी। पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नकटी गांव से आज पदयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों के साथ सीधे लोकभवन कूच करेंगे। रायपुर शहर एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में आयोजित न्याय पदयात्रा से पहले राजीव भवन में रणनीति तय कर दी गई। पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की मौजूदगी में हुई बैठक में पदयात्रा के रूट पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई।
करीब 13 किमी की यह पदयात्रा पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, राम मंदिर करेंसी टावर, तेलीबांधा गौरव पथ होते हुए लोक भवन पहुंचेगी। पदयात्रा में पीसीसी अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने मांग उठाई कि नकटी में प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास किया जाए। जिन गरीब परिवारों के घर तोड़े गए हैं, उन्हें उसी गांव में बसाया जाए और उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।