रायगढ़। जिले के आदिवासी विकासखंड धरमजयगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के अनुसार, बिहामाटी गांव के तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खम्हार चौक पहुंचे ही थे। कि इसी दौरान वे सड़क पार कर एक होटल की ओर जा रहे थे,कि दूसरी ओर से तभी तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सहित तीनों बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय रहते अस्पताल पहुंचाने से उन्हें तत्काल उपचार मिल सका। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है
