घरघोड़ा निवासी बुजुर्ग दम्पती की धरमजयगढ़ के क्रोन्धा के घर मे जलने से मौत,क्षेत्र में दहशत का माहौल

Ramesh agrawal
0

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोन्धा में देर रात एक मकान में भीषण आग लगने से बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति मूल रूप से घरघोड़ा थाना क्षेत्र के औरामुड़ा गांव के निवासी बातये जा रहें है । वे धान की फसल की खेती के सिलसिले में इन दिनों क्रोन्धा गांव आए हुए थे। देर रात अचानक उनके घर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दिया है । पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आग लगने के कारण, दंपति की मौत और हत्या की आशंका समेत हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, इस दर्दनाक घटना से क्रोन्धा गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top