रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनने पँहुचे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे,कहा हमे नारी शक्ति का सम्मान करना सिखाती है श्रीमद्भागवत

Ramesh agrawal
0
 रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनने पँहुचे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे,कहा हमे नारी शक्ति का सम्मान करना सिखाती है श्रीमद्भागवत
साल्हे। ग्रापं साल्हे में साहू परिवार के रामधन साहू एवं मोहल्लेवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। कथा वाचिका दीदी राधे प्रिया ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का गाजे बाजे के साथ सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि - नारी के अपमान से ही महाभारत और रामायण जैसे युद्ध हुए। इससे नारी सम्मान का संदेश मिलता है। 

उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है। बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण में मां के संस्कारों का सबसे बड़ा योगदान होता है। माताएं बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा दें, ताकि वे आईएएस, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि या समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल पढ़ाना पर्याप्त नहीं, उन्हें कहां, कितना और कैसे बोलना है, यह भी सिखाना जरूरी है। भागवत, रामायण और महाभारत हमें जीवन जीने की कला और संस्कारों की शिक्षा देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top