सेवा भारती ने समाज मे दिया सेवा परमो धर्म का संदेश जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे गर्म कपड़े, कंबल एवं शैक्षणिक सामग्री

Ramesh agrawal
0
सेवा भारती ने जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटे गर्म कपड़े, कंबल एवं शैक्षणिक सामग्री

समाजसेवी सतीश यादव ने सेवा बस्ती के बच्चों को स्वेटर, कॉपी, पुस्तकें, स्टेशनरी एवं चॉकलेट वितरित कर बढ़ाया उत्साह
सारंगढ़। ठंड ने दस्तक दे दी है और सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में जहां लोग अपने घरों में गर्म कपड़ों, रजाई और हीटर के सहारे सर्दी से बचाव कर रहे हैं, वहीं समाज के अनेक जरूरतमंद परिवार आज भी ठंड से बचने के पर्याप्त साधनों के अभाव में कठिन परिस्थितियों का सामना करने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों का आगे आना सराहनीय पहल है।
इसी कड़ी में सेवा भारती द्वारा दीपावली एवं बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए सेवा बस्ती में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बीच गर्म कपड़े, कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सतीश यादव ने जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को स्वेटर, कॉपी, पुस्तकें, स्टेशनरी सामग्री एवं चॉकलेट वितरित की। वहीं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल एवं गर्म कपड़े भी प्रदान किए गए।
इस दौरान समाजसेवी सतीश यादव एवं सेवा भारती की टीम ने जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। टीम ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। विशेषकर ठंड के मौसम में ऐसे परिवारों की मदद करना आवश्यक है, जिनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े और कंबल उपलब्ध नहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top