आस्था, कला का अद्भुत संगम बाँस से बना राम मंदिर को किया भेंट
सारंगढ़ । दीपावली के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत चवंरपुर के ग्रामवासियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर का बाँस से निर्मित अत्यंत सुंदर हस्तशिल्प प्रतिरूप सप्रेम भेंट किया गया। इस अद्भुत कलाकृति का निर्माण ग्राम चवंरपुर के प्रतिभाशाली शिल्पकार बसंत दास महंत द्वारा किया गया है। उनकी मेहनत, कला-कौशल और भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा इस कलाकृति में स्पष्ट झलकती है।
इस आत्मीय भेंट के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच एवं समस्त ग्राम वासियों, विशेष रूप से राजकुमार मैत्री, रोहित मैत्री, राम चौहान, मनोज मैत्री, बोट लाल, मनी राम सिदार, भोला मैत्री, पालू मैत्री एवं सभी उपस्थित ग्राम वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। यह केवल एक कला कृति नहीं, बल्कि ग्रामवासियों के प्रेम, सम्मान, स्नेह और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अटूट आस्था का प्रतीक है। सभी कलाकारों एवं ग्रामवासियों को इस उत्कृष्ट कला और सुंदर पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

