बरसात में मिलने वाला हरा कुंदरू खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद, ज्यादा पकाकर नही अधपका ही खाएं तो होंगे अधिक लाभ !

Ramesh agrawal
0
नई दिल्ली। लोग अपने शरीर को फिट बनाए रखने के लिए क्या नहीं करते। अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं। ड्राई फ्रूट्स के साथ हरी सब्जियां खाते हैं। खानपान का असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। हमें पौष्टिक भोजन के साथ ही पौष्टिक सब्जियों की जरूरत भी होती है, ताकि हमारा स्वास्थ्य दुरुस्त रहे।
बारिश के मौसम में मिलने वाली सब्जियां जैसे कद्दू, लौकी, तुरई स्वास्थ्य के लिए वरदान से कम नहीं। इन्हीं सब्जियों में कुंदरू भी शामिल है। आइए आयुष चिकित्सक से जानते हैं कि बारिश के मौसम में कुंदरू की सब्जी का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
डॉ। स्मिता कहती हैं कि कुंदरू एक ऐसी सब्जी है, जिसका सेवन गर्मी-सर्दी हर मौसम में हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह दिखने में परवल जैसा ही लगता है, लेकिन साइज और चौड़ाई में छोटा होता है। पौष्टिक गुणों से भरपूर कुंदरू हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन (सी, बी, के), फाइबर, मिनरल, आयरन, कैल्शियम, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
डॉ। स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि कुंदरू का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहता है। पाचन तंत्र, वजन कम करने, इंफेक्शन से बचावा होता है। ये इम्यूनिटी मजबूत बनाने, हृदय रोग और बीपी की समस्या से राहत दिलाता है।
डॉ। स्मिता बताती हैं कि बारिश हो या गर्मी कुंदरू की सब्जी बनाकर इसका सेवन करें। कुंदरू का सेवन करने से हमें किडनी स्टोन की समस्या से राहत मिलती है। इसमें मौजूद एंटी हाइपर ग्लाइसेमिक तत्व से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसका सेवन करते समय ध्यान देना चाहिए कि कुंदरू कच्चा ही होना चाहिए। ज्यादा पक्का कुंदरू नहीं खाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top