पूर्व मंत्री कृष्णा गुप्ता आज धूमधाम से मनाएंगे अपना जन्मदिन, रायगढ की चुनावी राजनीति में क्या पुत्र अरुण गुप्ता को करेंगे प्रमोट !

Ramesh agrawal
0
रायगढ ! रायगढ के पूर्व विधायक व अविभाजित मप्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे,कद्दावर कांग्रेसी नेताओं में शुमार कृष्णा गुप्ता अपनी विधानसभा रायगढ से चुनाव में भले ही पराजित हो गए हो,लेकिन रायगढ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की आमजनता के दिलो पर गुप्ता जी अपने मिलनसार ब्यवहार एवं साधारण सामान्य जीवनशैली के चलते लोगो के दिलो में आज भी अपना सम्मान कायम रखे हुए है, एकबार पराजय से कांग्रेस ने उन्हें विधायकी टिकट की दौड़ से बाहर जरूर कर दिया,लेकिन कृष्ण कुमार गुप्ता और उनके परिवार ने अपनी मातृपार्टी से कभी अपना समर्पण कम नही होने दिया,गुप्ता परिवार कांग्रेस की हर स्तर पर सेवा करते हुए,पार्टी की प्रगति के लिए अपना हर छोटा बड़ा प्रयास किया,यही वजह हैं, कि रायगढ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में फिर जनता एकबार कृष्णा गुप्ता के जैसा प्रतिनिधि चाहने लगी हैं, गुप्ताजी के सुपुत्र अरुण गुप्ता भी अपने पिताश्री एवं अपने पुरखों के संस्कारों के अनुसार ही समाजसेवा से जुड़कर कार्य कर रहे है!

आज कृष्ण कुमार गुप्ता जी का जन्मदिन है, बधाई, शुभकामनाएं !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top