
रायगढ़। पिछले सप्ताह भर से केशला सोसाइटी में किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था,खाद की अनुपलब्धता के कारण किसान लगातार परेशान थे,वहीं, किसानों का आरोप था कि उन्हें उच्च अधिकारियों का हवाला देकर अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकाया जा रहा था, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई थी,जैसे ही इस समस्या की जानकारी किसान साथी लल्लू सिंह को मिली, वे तत्काल केशला सोसाइटी पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इसके बाद उन्होंने रायगढ़ पहुंचकर श्री सिंह नोडल अधिकारी से मुलाकात कर किसानों की समस्या से अवगत कराया और शीघ्र समाधान की मांग की लल्लू सिंह के प्रयासों के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग सैकड़ों किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराया, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली, किसानों ने समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए लल्लू सिंह और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया,किसानों का कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में खाद की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

