सूरजपुर के बिहारपुर तहसीलदार की कार ग्रामीण की कार से टकराने पर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Ramesh agrawal
0
सूरजपुर। 6/8/26(प्राइम छत्तीसगढ़)- सूरजपुर जिले के बिहारपुर में तहसीलदार के वाहन की ग्रामीण की कार से टकराने की घटना ने देखते ही देखते थोड़ी देर में ही विवाद का रूप ले लिया। तहसीलदार और एक ग्रामीण के बीच हुई कहा सुनी के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के विरोध में तहसीलदार के खिलाफ ग्रामीणों ने बिहारपुर थाने के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि वह अपनी एक्सयूवी कार सड़क किनारे खड़ी किए हुए था। इसी दौरान बिहारपुर तहसीलदार करमचंद जाटवार अपनी ब्रेजा कार से वहां पहुंचे और कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उस
की कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर तहसीलदार ने अपने पद का प्रभाव दिखाते हुए अभद्र व्यवहार किया। मामले की शिकायत बिहारपुर थाने में दर्ज कराई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार का मेडिकल परीक्षण कराने और निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top