अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 23 अगस्त को वृंदावन हाल रायपुर में होगा आयोजित !

Ramesh agrawal
0
रायपुर वृंदावन हॉल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 23 अगस्त को होगी आयोजित 

कवियों की कविता पाठ से गूंजेगा वृंदावन हॉल,कई विद्या में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित होंगे अंचल के कवि ,समाज सेवक ओर पत्रकार
वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे की खबर

रायपुर। राजधानी की प्रतिष्ठित संस्था साहित्य सृजन संस्थान द्वारा 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स में रायपुर में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है ।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि यह कवि सम्मेलन संस्था के पांचवे स्थापना दिवस पर आयोजित इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ.गोविंद ग़ज़ब रायबरेली,डॉ.पूनम मटिया,नईदिल्ली, डॉ. प्रीति सुमन पटना,राजकुमार राज़ ,बैतूल,बसंत कुमार शर्मा जबलपुर एवं कवयित्री रंजना गौतम उमरिया द्वारा काव्य पाठ किया जायेगा।
विदित रहे कि साहित्य सृजन संस्थान द्वारा पूर्व वर्षों में भी राष्ट्रीय स्तर  के कवि सम्मेलन एवं कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
संस्था के संरक्षक डॉ संजय अलंग पूर्व IAS एवं ममता खरे मधु महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने बताया कि संस्था प्रतिमाह काव्य संध्या को आयोजित कर युवा साहित्यकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सम्मानित भी करती है।,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top