शिक्षिका ने स्कूली बच्चों को न्यौताभोज देंकर जन्मदिन को बना दिया खुशहाली का उत्सवपूर्ण माहौल

Ramesh agrawal
0
अपने जन्म दिवस पर शिक्षिका ने स्कूली बच्चों को न्योता भोज देंकर अपने जन्मदिन को बनाया उत्सव
सारंगढ़। शापूमा. शाला सिंघीचुवा में शिक्षिका श्रीमती युगेश्वरी साहू ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में न्योता भोज दी।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को मिठाई, हलवा-पूरी सब्जी एवं फल वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को पानी की बोतलें भी दी । आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ खुशियां साझा करना तथा बच्चों में आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक सह भागिता की भावना को प्रोत्साहित करना था। न्योता भोज से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष बुद्धेश्वर पटेल, राजू पटेल, समिति के सदस्य व विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित हुए। विद्यालय परिवार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top