सारंगढ जिला प्रशासन का सख्त रुख,आमजन के हितों को देखते हुए, प्रशासन का बड़ा निर्णय,हड़ताल पर गए पटवारियों को बस्ता जमा करने के निर्देश

Ramesh agrawal
0
आमजन के हितों को देखते हुए, प्रशासन का बड़ा निर्णय,हड़ताल पर गए पटवारियों को बस्ता जमा करने के निर्देश  
सारंगढ़। तहसील  में 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों को अपना बस्ता राजस्व निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार ने आदेश जारी कर कहा है कि - आम जनता के हितों को देखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। सभी पटवारी अपने हल्के का बस्ता जमा कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
पटवारियों की हड़ताल के बीच तहसीलदार के द्वारा समस्या के समाधान हेतू  वैकल्पिक व्यवस्था कियें।जिसके तहत 6 पटवारियों को  अतिरिक्त हल्कों का प्रभार सौंपा गया। तहसील सारंगढ़ में 13 अक्टूबर से पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आम जनता के हितों को देखते हुए तहसीलदार ने हड़ताल पर गए पटवारियों के स्थान पर शेष पटवारियों को अपने मूल हल्के के साथ अतिरिक्त हल्कों का अस्थायी प्रभार सौंपा है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

आदेश क्रमांक 67/तह./कानूनगो/2026 दिनांक 03/11/2026 के अनुसार व्यवस्था इस प्रकार है कृष्ण कुमार साहू (हल्का 3, 4) 01, 02, 05, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 57 रवि शंकर सिंह (हल्का 28, 60)  21, 27, 29, 30, 46, 47, 48, 61 जैनदास मानिकपुरी (हल्का 53, 54) 07, 23, 24, 25, 26, 49, 50, 51, 52, 56, 62, 66 सुरेश निराला (हल्का 55) 12, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 58, 59, 64 मुकेश जोल्हे (हल्का 44, 45)  31, 32, 33, 35, 36, 37, 40, 65,
आकाशजायसवाल (हल्का 34) 38, 39, 41, 42, 43, 63, तहसीलदार ने संबंधित पटवारियों को हल्का का प्रभार आदान- प्रदान कर 3 दिवस के भीतर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।जिसकी प्रति लिपि कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़, एसडीएम सारंगढ़ और संबंधित पटवारियों को भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top