इस छठ पर्व पर पूजा करने वाली माताओं से ज्यादा दर्शनार्थियों की भीड़ थी,जो छठ मैया की पूजा के दर्शनों की इक्षा के साथ पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन कर रहे थे!
रायगढ में हजारों माताओं ने केलो घाट पर छठ मैया की पूजाकर अस्ताचलगामी सूर्यनारायण को दिया पहला अर्ध्य !
नवंबर 15, 2026
0
रायगढ ! आज छठी मैया की उपासना के दूसरे दिन केलो नदी के कयाघाट स्थित छठ घाट पूजा स्थल पहुँच कर हजारों ब्रती माताओं बहनों ने अस्ताचल गामी सूर्यदेव को पुरी श्रद्धा, समर्पित भाव व सूख शांति,समृद्धि की कामना के साथ अर्ध्य देंकर ब्रत पूजा संपन्न की वही कल सोमवार की भोर से ही केलो नदी के काया घाट में पुनः पूजा पाठ कर माँ छठी मैया के संग उदित हो रहे सूर्य नारायण भगवान को अर्ध्य देंकर श्रद्धा और आस्था के महापर्व को संपूर्ण कर छठी मैया के चरणों में अपना कठिन उपवास को भी संपन्न करेंगी
Tags

