नवपदस्थ खाद्य अधिकारी विनय कुजूर का स्वागत होने के बाद संभाला पदभार, गणेश कुर्रे को विभागीय सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

Ramesh agrawal
0
नवपदस्थ खाद्य अधिकारी विनय कुजूर ने संभाला पदभार, गणेश कुर्रे को विभागीय सहकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
सारंगढ़ । छग शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के बाद जिले में पदभार परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। विनय कुजूर ने आज जिला सारंगढ़ के जिला खाद्य अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले में खाद्य विभाग की योजना धान खरीदी, पीडी एस व्यवस्था और उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर निवर्तमान जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुमार कुर्रे को खाद्य शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि - श्री कुर्रे का तबादला संचा. खाद्य,रायपुर किया गया है। विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री कुर्रे के कार्य काल की सराहना करते हुए कहा कि - उनके नेतृत्व में  सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सुचारू संचालन और धान खरीदी की व्यवस्थाएं बेहतर रहीं । कर्मचारियों ने उनके सहज, सरल व्यवहार और मार्ग दर्शन को याद किया । नवपदस्थ अधिकारी कुजूर ने कहा कि - शासन की मंशा अनुरूप गरीब हितग्राहियों तक राशन की सहज उपलब्धता और पारदर्शी व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान खाद्य विभाग निरीक्षक, लिपिक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top