बंगाल की खाड़ी में अर्नव के बाद मुरासु ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ सहित किन राज्यों पर होगा असर, IMD का बड़ा अपडेट
रायपुर ! छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान के कारण मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही है। चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के विकसित होने की खबर सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। हालांकि, 'मुरासु' नाम के चक्रवात, उसकी तीव्रता और तट से टकराने की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी आवश्यक है। दावा किया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब 1 नवंबर को चक्रवाती तूफान में बदल गया। इसके दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में केंद्रित होने की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2 नवंबर तक अधिक शक्तिशाली हो सकता है। इस मौसम प्रणाली के 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है।

