डीडी रायपुर पर डॉ आँचल अग्रवाल का डाक्टर कहत हे कार्यक्रम लोगो में जागरूकता लाने का शसक्त माध्यम !

Ramesh agrawal
0
दूरदर्शन रायपुर से “स्वास्थ्य कार्यक्रम” का प्रसारण संध्या 06.00 बजे...
       रायपुर । दूरदर्शन केंद्र रायपुर से समय-समय पर जनरुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विधाओं में कार्यक्रमों का निर्माण और प्रसारण किया जाता है । इसी कड़ी में सोमवार दिनांक 26.10.2026 को संध्या 06.00 बजे “मेनोपॉज़ जागरूकता माह” पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम, “डॉक्टर कहत हे” में, “मेनोपॉज़ को समझें, सेहत को सँवारें” विषय पर चर्चा का प्रसारण किया जायेगा । इस चर्चा में अंचल की वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक डॉ. आँचल अग्रवाल अपने विचार रखेंगी । कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्षिता शुक्ला कर रहीं हैं । दूरदर्शन छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम प्रमुख श्री नीलम सोना की परिकल्पना एवं निर्देशन में, इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता कार्यक्रम अधिशासी श्री बालकृष्ण श्रीवास्तव हैं । यह कार्यक्रम टाटा प्ले चैनल नं. 1174, डीडी फ्री डिश एवं दूरदर्शन के OTT प्लेटफॉर्म “WAVES” पर देखा जा सकेगा । “WAVES”  को android / apple store से डाउनलोड किया जा सकता है | कार्यक्रम प्रसारण के बाद दर्शक इसे यू-ट्यूब चैनल “डीडी छत्तीसगढ़” पर भी देख सकते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top