खरसिया ! श्री सियाराम सखा मंडल के द्वारा संयोजित श्री सिद्ध हनुमानजी मंदिर गंजबाजार में श्रीराम नाम अखंड राम सप्ताह का विधिविधान से भब्य श्रीगणेश होकर एक सप्ताह 1अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक पूरे भक्ति पूर्ण माहौल में भक्तों द्वारा श्रीराम नाम का भजन कीर्तन के माध्यम से दिन रात 24 घण्टे सात दिनों तक अटूट जप किया जा रहा है, मंदिर की सजावट एवं अन्य पूजा पाठ भी लगातार निर्बाध गति से चलेंगे,मंदिर के द्वार पर एक ओर महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की एवं दूसरी ओर वृंदावन बांकेबिहारी लाल जी भी विराजमान है!
हनुमान मंदिर गंज बाजार में श्री अखण्ड राम सप्ताह का प्रथम दिवस राम नाम संकीर्तन भक्ति भाव एवं बड़े ही उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ,इस आयोजन के सप्ताह भर चलने से पूरे खरसिया नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रीराम नाम सप्ताह में बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका दर्ज करवाते हैं!

