छठवीं सब जूनियर ईस्ट जोनल नेशनल रोल बॉल चैम्पियनशिप 2026 का रायगढ स्टेडियम में होगा आगाज
रायगढ़ । संस्कार धानी नगरी में 3 अक्टूबर से खिलाड़ियों का महाकुंभ लग रहा है। रायगढ़ स्टेडियम में छठवीं सब जूनियर (U-14) ईस्ट जोनल नेशनल रोल बॉल चैम्पियनशिप 2026 का आगाज होगा। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ी शिरकत कर अपना दमखम दिखाएंगे।
शहर के श्याम मंदिर के ऊपर तल में आयोजित पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन एंड रोलबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, रायगढ़ के सदस्यों ने बताया कि रायगढ़ में होने वाले मैचेस में 12 राज्यों की टीम हिस्सा लेंगी। 300 बच्चे रायगढ़ आ चुके हैं। रुकने की व्यवस्था अग्रोहा धाम में है। रायगढ़ स्टेडियम के बॉस्केट बॉल ग्राउंड में मैच होगी। वित्तमंत्री ओपी चौधरी का विशेष सहयोग खिलाड़ियों के लिए होता है। खिलाड़ियों के लिए ईनामों की वर्षा होगी।

