कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ के लिए 5 दिन की मिली रिमांड,13 अक्टूबर को फिर करेंगे पेश !

Ramesh agrawal
0
रायपुर !छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को ईडी ने कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से ईडी को पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मिली है। रामगोपाल अग्रवाल को आगामी 13 अक्टूबर को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। मिली एक जानकारी के अनुसार रामगोपाल अग्रवाल को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद ईडी ने कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में उन्हें गिरफ्तार किया। मामले में आगे की पूछताछ के लिए ईडी ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top