राष्ट्रीय मंच पर चमका सारंगढ़, मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट को मुम्बई में मिला ‘Career Builder of the Year Award 2026

Ramesh agrawal
0
राष्ट्रीय मंच पर चमका सारंगढ़, मुंबई में मार्गदर्शन इंस्टीट्यूट को मिला ‘Career Builder of the Year Award 2026’
सारंगढ़। शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मार्गदर्शन कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, सारंगढ़ को AICPE द्वारा प्रतिष्ठित 'Career Builder of the Year Award 2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेत्री एवं अशोका अवॉर्ड 2026 से सम्मानित अमृता प्रकाश के करकमलों द्वारा आई.टी.सी. मराठा मुंबई (महाराष्ट्र) में संस्थान के संचालक इन्द्रजीत मनहर को प्रदान किया गया। संस्थान को यह सम्मान कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल कौशल विकास, विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन तथा रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए दिया गया। इससे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का गौरव बढ़ा है तथा संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और मजबूत हुई है। संस्थान के संचालक इन्द्रजीत मनहर ने इस सम्मान को विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सभी सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। क्षेत्र के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं और इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top