छग में TET नहीं वरिष्ठता आरक्षण बेस पर हो पदोन्नति विभागीय टेट परीक्षा की मुख्यमंत्री से क्रांतिकारी शिक्षक संघ की मांग ! सी एम को प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने सौंपा ज्ञापन !

Ramesh agrawal
0
छग में टेट नहीं वरिष्ठता आरक्षण बेस पर हो पदोन्नति विभागीय टेट परीक्षा की मुख्यमंत्री से क्रांतिकारी शिक्षक संघ की मांग सी एम को प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने सौंपा ज्ञापन

छग के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी से उनके गृह ग्राम बगिया में मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ छग एवं प्रांतीय संयुक्त सचिव छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छग लैलून कुमार भारद्वाज ने सौंपा ज्ञापन एवं की  लम्बी सकारात्मक चर्चा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को किय निर्देश
वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षकों के गंभीर समस्याओं व मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री एक अध्ययन आकृष्ट कराते हुए कहा की टेट परीक्षा पास करने की समय सीमा 2028 तक तय की गई है जबकि छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसमें टेट उत्तीर्ण शिक्षकों को ही पदोन्नति किया जा रहा है जो सरासर  अन्याय है 2018 तक टे ट उत्तीर्ण करनी है तो उस दशा में पूर्व की भांति वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति किया जाए साथ ही पदोन्नति में आरक्षण भी लागू करने की बात कही तथा यह भी कहा गया की विभिन्न राज्यों में शिक्षकों के लिए विभागीय टेट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है तो छत्तीसगढ़ राज्य में भी विभागीय परीक्षा आयोजित की जाए जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक रूप से चर्चा की समस्याओं को गंभीरता से सुने तथा विचार कर तत्काल स्कूल शिक्षा सचिव को इस संबंध में कार्यवाही व चर्चा करने की निर्देश दिए जिस पर प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज ने सी एम साय को धन्यवाद देते हुय न्याय के साथ समुचित कार्यवाही की भरोसा व्यक्त किया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top