छत्तीसगढ़ का झीरम घाटी कांड: 101 गवाहों और 100 आरोपियों के बयान दर्ज होने के बाद आज NIA कोर्ट सुनाएगा ऐतिहासिक फैसला
खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस--जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम कांड मामले में आज कोर्ट का फैसला आ सकता है। NIA कोर्ट दोपहर तक इस मामले में अपना निर्णय सुनाएगा। मामले में 101 गवाहों और 100 आरोपियों के बयानों के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 31 अगस्त को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी। ऐसे में आज आने वाले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


