खरसिया में होटलों व कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश,लिए गए सैम्पल

रायगढ़ ! ‘बने खाबो,बने रहिबो’ अभियान के तहत बीते कल शनिवार को खरसिया में खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चला। इस दौरान कई होटल व मिठाईयो की दुकानों की जांच की गई, जहां कई जगहों से मिठाई का सैंपल लिया तो कुछ जगहों में गंदगी पाए जाने पर दुकानदार संचालक को नोटिस जारी कर उनसे विधिवत जवाब मांगा गया है। अब उनके जवाब व जाँच रिपोर्ट पर लोगो की निगाहें टिकी हैं, जिसके बाद ही प्रशासन अपनी कार्यवाही को आगे बढ़ाने को अंजाम देगा ! यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि फुड एवं सेफ्टी विभाग की टीम शनिवार को खरसिया पहुंची थी,इस जाँच टीम ने छत्तीसगढ़ सरकार के बने खाबो बने रहिबो अभियान के तहत यहां राजस्थान होटल से गोंद लड्डू, नारियल बर्फी व पेडा के नमूने लिया गया, वहीं एक बिस्किट व कन्फेक्शनरी के थोक विक्रेता चुहडमल फोटुमल प्रतिष्ठान में जांच के दौरान एक्सपायरी खाद्य पदार्थ पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके बाद सत्यम ढाबा, उत्तम ढाबा और स्वादिष्ट ढाबा का भी निरीक्षण किया गया। इन ढाबों के संचालकों को साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रायगढ़ शहर में भी जांच की गई। जहां पंडित होटल से शाही पनीर व कुकड राइस का नमूना लिया गया। वहीं निर्माण स्थल पर जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की लेबलिंग एवं साफ-सफाई में कमी पाई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम द्वारा संचालक को नोटिस जारी किया गया और पापड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
वहीं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दुकान एवं होटल मालिको,संचालकों से कहा है कि जरूरत मंद ग्राहको उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में अगर कोई प्रतिष्ठान लापरवाही करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगी।
जांच टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारियों ने शासन के नियमानुसार जनहित में आवश्यक एवं जरूरी जांच की !

