खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। संजय सिंह सुबह 9:30 बजे नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उनके साथ गरियाबंद जाएंगे। वे कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे।


