खरसिया के हमालपारा स्थित गर्ग फर्नीचर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई मालिक भीम प्रकाश के नाम पर अवैध लकड़ी की गयी जप्ती !

Ramesh agrawal
0
खरसिया गर्ग फर्नीचर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई मालिक भीम प्रकाश के नाम पर अवैध लकड़ी की गयी जप्ती

मदनपुर स्थित गर्ग फर्नीचर में रायगढ़ एवं खरसिया वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कार्रवाई की।

रायगढ ! 21/8/26 कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर संचालित अवैध आरा मशीन को सील किया गया। मौके से साल (सरई) की लकड़ी के 4 गोले भी जब्त किए गए हैं।
वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर दस्तावेजों एवं लकड़ी से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में भीम प्रकाश अग्रवाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि गर्ग फर्नीचर, मदनपुर में लंबे समय से दुकान के भीतर कथित रूप से अवैध आरा मशीन संचालित कर इमारती लकड़ियों की चिराई एवं फर्नीचर निर्माण किए जाने की शिकायत/जानकारी वन विभाग तक पहुंच रही थी।
मौके पर रायगढ़ वन विभाग के अधिकारी, खरसिया रेंजर एवं वनकर्मियों की टीम मौजूद है और कार्रवाई जारी है।
 वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच में सामने आए तथ्यों और जब्त लकड़ी के स्रोत को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top