भाजपा नेतृत्व छतीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य गत कारणों से बदल सकता हैं प्रदेशाध्यक्ष का चेहरा--केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हो सकते है नए प्रदेशाध्यक्ष

Ramesh agrawal
0
रायपुर ! प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के धार्मिक यात्रा के दौरान हुई दुर्घटना में प्रदेश अध्यक्ष को आई गम्भीर चोटों का ईलाज चल रहा है, और उनको काफी आराम भी मिल रहा है, लेकिन अभी उनको पुर्णतः स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर काम पर लौटने के लिए और काफी समय लग सकता है, वही प्रदेश में पार्टी संगठन का काम काज भी अध्यक्ष के अनुपस्थिति में स्वाभाविक रूप से प्रभावित या लेट लतीफी होती हैं, इसलिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आगामी दिनों में किसी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी विचार कर सकता हैं, यदि ऐसा होता हैं, तो भविष्य में प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नाम पर मुहर लग सकती हैं, क्योकि भाजपा की केंद्रीय टीम के मापदंडों एवं विचार धारा से क्षेत्रीय राजनीति में जातिगत समीकरण  एवं संतुलन के लिहाज से तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने की योजना बनती हैं, तो केंद्रीय मंत्री मंडल से उनकी बिदाई को भी स्वाभाविक तौर पर देखा जा रहा है,, लेकिन इस बात की हकीकत क्या हैं, इसे तो आने वाले समय की कसौटी पर खरा उतरने के बाद ही सही माना जा सकता है!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top