खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस आज भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के मुताबिक, रायपुर में बीते 7 दिनों में 6 हत्याएं हुई हैं। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे अंबेडकर चौक के पास प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन करेंगे।


