रायगढ़/ खरसिया दिनांक 4/8/2026 दिन मंगलवार गायत्री मंदिर हाल में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ
जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक थे,तो कार्यक्रम की अध्यक्षता खरसिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सचदेव,प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल - प्रदेश सचिव अरुणधर पंडा,रायगढ जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी रहे, खरसिया नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल,ने पत्रकारों की समाज मे भूमिका एवं जवाबदेही का निर्वहन करने के लिए पत्रकार बिरादरी का आभार ब्यक्त किया,इस शपथ ग्रहण समारोह में खरसिया तहसील के संरक्षक गण अमर मंत्री, राजेश शर्मा, संटी सोनी,नैना वैष्णव सहित अध्यक्ष राकेश गायत्री, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णु चन्द्र शर्मा,डिग्री लाल सिदार,लक्ष्मी पटेल,रविशंकर पटेल, सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने पद पर देश एवं समाज सहित संगठन हित मे हमेशा ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली, सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष ब्यास पाठक ने शपथ दिलाई!

