समान नागरिक संहिता (UCC) पर आवश्यक बैठक
दिनांक: 30 अगस्त 2026 (रविवार) समय: दोपहर 12:00 बजे, *समय की विशेष ध्यान*
स्थान: पंचायती धर्मशाला (रेलवे स्टेशन के पास), रायगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की घोषणा के बाद सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। UCC लागू होने पर आदिवासी समुदाय की 5वीं अनुसूची, रूढ़िजन्य परंपराओं, विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने की प्रथा और जमीन बंटवारे पर पड़ने वाले प्रभावों पर विचार-विमर्श हेतु यह आपातकालीन बैठक बुलाई गई है।
मुख्य अतिथि:
बी. एस. रावते (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज)
महेश रावते (उपाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज)
अकबर राम कोर्राम (प्रदेश अध्यक्ष, गोंडवाना गोंड महासभा / राष्ट्रीय अध्यक्ष, हमर राज पार्टी)
विशेष उपस्थिति होनी है:
रायगढ़, सारंगढ़, शक्ति, जांजगीर-चांपा एवं जशपुर जिले के सर्व आदिवासी समाज के सभी प्रकोष्ठों (मुख्य, युवा, महिला) के पदाधिकारी तथा प्रबुद्धजन अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव दें।
बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी।
निवेदक:
बी. एस. नागेश
जिलाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज (रूढ़िजन्य परंपरा आधारित), रायगढ़
संपर्क: 9301089317

