वरिष्ठ पत्रकार अरुण पंडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने CJO के प्रदेश सचिव
पत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार, संगठन को मजबूत बनाने में निभाएंगे अहम भूमिका
रायगढ:- छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन (CJO) ने संगठनात्मक विस्तार और पत्रकार हितों के संरक्षण की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार अरुण पंडा को संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक के मार्गदर्शन एवं प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।
पत्रकारिता और समाजसेवा - दोनों क्षेत्रों में बनाई अलग पहचान
अरुण पंडा पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी बेबाक लेखनी, निष्पक्ष सोच और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे जिला उत्कल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष के रूप में भी समाज को संगठित करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकारिता के लंबे अनुभव के कारण श्री अरुण पंडा ने अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने को पत्रकारिता जगत में संगठन के प्रति विश्वास और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
अरुण पंडा ने कहा -
“छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट ऑर्गनाइजेशन द्वारा मुझ पर जो विश्वास जताते हुए प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष श्री व्यास पाठक जी एवं प्रदेश महासचिव श्री रमेश अग्रवाल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह पद मेरे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पत्रकारों के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एक बड़ी जवाबदारी है।”
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों एवं सम्मान के लिए संगठन हमेशा मजबूती से आवाज उठाएगा। प्रदेश के सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को गांव, ब्लॉक, तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।


