खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-रायपुर। विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में प्रदेशभर के विद्युत मीटर रीडर अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं एवं रोजगार सुरक्षा की मांग को लेकर 27 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कंपनी मुख्यालय डंगनिया एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे।
संघ का कहना है कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर, ऑटो पंचिंग एवं प्रीपेड (रिचार्ज) प्रणाली लागू होने से हजारों मीटर रीडरों का भविष्य संकट में पड़ गया है। वर्षों से कार्यरत मीटर रीडरों के समक्ष आजीविका का गंभीर प्रश्न खड़ा हो गया है। साथ ही कई जिलों में महीनों से मानदेय भुगतान लंबित है तथा अलग-अलग जिलों में अलग-अलग दरों से भुगतान
किए जाने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है। मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से प्रभावित मीटर रीडरों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जब तक वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता तब तक प्रीपेड (रिचार्ज) व्यवस्था लागू न की जाए, पूरे प्रदेश में मीटर रीडरों के लिए एक समान कार्य एवं भुगतान नीति लागू की जाए


