खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खरसिया की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर युवा पार्षद साहिल शर्मा 'चीनू' की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।
जारी आदेश में साहिल शर्मा 'चीनू' (निवासी – पंजाब नेशनल बैंक के सामने, खरसिया) को महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री रामविचार नेताम की अनुशंसा पर नियुक्ति की गयी है!
युवा व समाजसेवी के रूप में पहचाने जाने वाले साहिल शर्मा 'चीनू' वर्तमान में खरसिया नगर पालिका के युवा पार्षद के रूप में भी सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से नगरवासियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

