रायगढ(खरसिया) ! जिले के नेशनल हाईवे-क्रमांक 49 पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ ग्राम कुनकुनी के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे बने एक मकान को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में टक्कर इतनी जबरदस्त बताई गयी हैं, कि दुर्घटना में प्रभावित मकान का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह टूट कर बुरी तरह गिर गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सुखद बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस ट्रेलर को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
हाईवे पर चलते हैं अनियंत्रित ट्रेलर, अनहोनी लेकिन बड़ा हादसा टला
मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे-49 पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ग्राम कुनकुनी स्थित एक रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे मकान के भीतर जा घुसा। मकान के बड़े हिस्से के ढह जाने से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
खरसिया थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और मकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि घर के भीतर मौजूद लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा नींद आने की वजह से हुआ या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी
