छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज से पाँच दिनों का मानसून सत्र, कांग्रेस के आक्रामक होने के मिल रहे संकेत

Ramesh agrawal
0
रायपुर !  छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज 13 जुलाई सोमवार से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें राज्य सरकार नौ महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं किसानों की समस्याओं, नवा रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने पहले ही दिन नकटी गांव के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने का संकेत दिया है। 

 छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र, आज शुरुआत के दिन ही हंगामे के पूरे आसार दिखाई दे रहे है,इस मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इनमें 36 विधायकों ने नियमों के अनुसार अधिकतम 20-20 प्रश्न लगाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सवाल पूछने वालों में केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं, जिससे सदन में कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top