छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र के अंतिम दिन हंगामे के आसार, साय सरकार के खिलाफ 10वां अविश्वास प्रस्ताव आज !

Ramesh agrawal
0

छत्तीसगढ़ विधानसभा: मानसून सत्र के अंतिम दिन हंगामे के आसार, साय सरकार के खिलाफ 10वां अविश्वास प्रस्ताव आज; CAG रिपोर्ट भी होगी पेश



खबर वर्ल्ड न्यूज--रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। सदन में आज प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य होंगे। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। प्रशनकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दायलदास बघेल जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी CAG की स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे।
मानसून सत्र में आज का दिन काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार करते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने 17 जुलाई को चर्चा करने की घोषणा की थी। राज्य गठन के बाद यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह दसवां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले नौ बार सरकारों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित नहीं हो पाए थे। आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव रखेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top