महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का हल्लाबोल: 1 अगस्त से 2 महीने का चरणबद्ध आंदोलन, सीएम हाउस घेराव की तैयारी

Ramesh agrawal
0


भाजपा सरकार में महंगी बिजली बिल से लोग त्रस्त : बैज

खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विस-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली का मुद्दा प्रदेश में गर्माया हुआ है। अब इसे जनआंदोलन बनाने का ऐलान कांग्रेस ने कर दिया है। आंदोलन की शुरुआत 1 अगस्त होने जा रही है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता कर 2 महीने तक आंदोलन चलाने की घोषणा की।
दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता महंगी बिजली बिल से त्रस्त हैं। स्मार्ट मीटर लूट का मीटर बन गया है। बिजली में राज्य सरप्लस है। बावजूद इसके राज्य की जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। बिजली के दाम में लगातार वृद्धि कर जनता पर महंगाई का भार डाला जा रहा है। बेहिसाब मीटर घूम रहा है और हजारों का बिल थमाया जा रहा है।
बैज ने कहा, कांग्रेस सरकार में हॉफ बिजली की योजना थी। इसे बंद कर दिया गया है। हमारी मांग है कि 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को शुरू किया जाए। स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाया जाए। इसे जनता पर थोपा न जाए। इसे ऐच्छिक किया जा रहा। जबरन लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाया उसे हटाया जाए।
इन मांगों को लेकर कांग्रेस 2 महीने तक कई चरणों में आंदोलन चलाएगा। शुरुआत 1 अगस्त को सभी जिलों में प्रेसवार्ता के साथ होगी। इसके साथ ही सभी घरों में जाकर महंगी बिजली और स्मार्ट के विरोध में फार्म भरवाया जाएगा। वहीं पंचायत, ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश तक प्रदर्शन किया जाएगा। 2 महीने बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। दीपक बैज ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर महतारी वंदन पैसा वसूल योजना है। इसे तत्काल हटाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top