छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की प्रदेशव्यापी पहल राज्योत्सव पर सौंपेंगे अपना 12 सूत्रीय मांग पत्र

Ramesh agrawal
0
छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की प्रदेशव्यापी पहल 
राज्योत्सव पर सौंपेंगे अपना 12 सूत्रीय मांग पत्र !
सारंगढ़।  छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ और दीपावली पर्व पर प्रदेशव्यापी पहल शुरू की है। संघ ने प्रदेश के समस्त नागरिकों,किसानों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभ कामनाएं दी हैं, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पेखन टोप्पो, प्रदेश महासचिव संजय कुमार राठौर और प्रदेश कोषाध्यक्ष बजरंग साहू ने प्रेस विज्ञप्ति कर बताया कि - मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राज. मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिगण और विभागाध्यक्षों से भेंट कर शुभ कामनाएं प्रेषित की जाएंगी। संघ ने निर्णय लिया है कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में राज्योत्सव समारोह में जिला इकाइयों द्वारा मुख्य अतिथि को दीपावली एवं राज्य स्थापना दिवस की शुभ कामनाएं देकर 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि - तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की रीढ़ हैं। वे राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारी और कार्य पालिक मजिस्ट्रेट के रूप में भू-अभिलेख, कानून - व्यवस्था, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन और शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हैं। डिजिटल फसल सर्वेक्षण ऑनलाइन राजस्व सेवाओं से कार्यभार में निरंतर वृद्धि हुई है। संघ ने मांग की है कि - रा. अधिकारी की न्यायोचित मांगों के निराकरण के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग के साथ संघ के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर समयबद्ध प्रशासनिक, वित्तीय एवं विधिक निर्णय लेवें। संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि - 26वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य शासन सकारात्मक निर्णय लेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top