खरसिया विद्युत विभाग के अधिकारियों की हठधर्मिता से कन्हैया शर्मा परिवार दहशत में बिता रहा अपना एक एक पल,लेकिन विभाग को नही कोई फिक्र !

Ramesh agrawal
0
 खरसिया! विगत दिनों एक ट्रक के अचानक एक घर मे घुस जाने की डराने वाली घटना अखबारों की सुर्खियां बनकर सामने आई थी,इसी दुर्घटना में एक बिजली का विद्युतीकरण वाला विद्युत प्रवाहित खंबा रायगढ़ चौक खरसिया में कन्हैया शर्मा के घर पर गिर गया जिसमें विद्युत प्रवाह हो रहा था,इससे कुदरत की मेहरबानी से किसी भी तरह की जनहानी होने से तो बच गयी,किंतु कन्हैया शर्मा के घर पर गिरा यह बिजली का खंभा काफी ज्यादा झुक गया है, जिससे कन्हैया शर्मा कहना है, कि मेरे परिवार के बच्चों एवं परिवार में काफी दहशत का वातावरण बन चुका है, इसी भयवश घर की नौकरानी तक ने काम छोड़ दिया हैं, क्योंकि विद्युतीकरण वाले इस खम्बे से कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। इस घटना को एक पखवाड़ा से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस परिवार के दुःख दर्द से कतई कोई लेना देना ही नही हैं, जबकि कन्हैया शर्मा ने अपनी इस बड़ी डरावनी तकलीफ के निराकरण के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज की तारीख में अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे हताश निराश होकर कन्हैया शर्मा ने सोशल मीडिया पर भी अपना दर्द बताते हुए विभागीय अधिकारियों से अनुनय विनय भरी गुहार लगाई हैं
 संबंधित CSPDCL/बिजली विभाग से निवेदन है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर टीम भेजकर खंभे को सुरक्षित रूप से सीधा/दुरुस्त करवाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
 स्थान: रायगढ़ चौक, खरसिया, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
कृपया संबंधित अधिकारी इस पोस्ट को संज्ञान में लेकर जल्द कार्रवाई करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top