कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने किया गहन निरीक्षण

Ramesh agrawal
0
बिलाईगढ़ व पवनी स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
सारंगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. एसके. जायसवाल, डॉ. रूपेंद्र साहू, डॉ. प्रकाश कुर्रे सहित जिला व विकास खंड के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top