आज खरसिया में होगा दशकों की परंपरा का दशहरा मेला, श्रीराम करेंगे बुराई रूपी रावण का वध,लोगो के मनोरंजन के लिए होगी बेहतरीन आतिशबाजी
अक्टूबर 20, 2026
0
खरसिया !आज खरसिया की दशकों पुरानी परंपरा के अनुसार खरसिया विजयादशमी महोत्सव समिति के द्वारा स्थानीय टाउनहाल मैदान में एक विशालकाय रावण का पुतला का निर्माण करवाया गया है, आज दोपहर 3 बजे से यहाँ विशाल दशहरा मेला का आयोजन किया गया हैं, इस मेले में खरसिया के आसपास क्षेत्र के हजारों लोग मेला देखने शामिल होते है, आज दोपहर से ही भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना का जुलूस निकाला जाता हैं, और फिर भगवान श्रीराम अपनी सेना के साथ टाउनहाल मैदान में पहुंचकर बुराई रूपी रावण का वध करते हैं! कल 21 अक्टूबर को श्रीराम जी का राज्याभिषेक होगा !
Tags

