सरिया में पेड़ कटाई का मामला गरमाया, सीएम पोर्टल में शिकायत,
सारंगढ़।सरिया क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई का मामला लगातार गरमा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना अनुमति के बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर दी गई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि पेड़ कटाई के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची टीम ने लीपापोती का प्रयास किया है, जिसके चलते अब स्वयं जांच टीम की भूमिका संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पूरे मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

