श्रीराम सप्ताह का आज पाँचवा दिवस, गंजबाजार स्थित सिद्ध हनुमानजी नगरवासियों को अपनी छत्रछाया में देते हैं, सुखी जीवन का आशीर्वाद

Ramesh agrawal
0
खरसिया ! श्री सियाराम सखा मंडल के मनोज अग्रवाल(अंबिका) द्वारा हनुमानजी की तन मन धन से पूरे सेवा व श्रद्धा भाव से आयोजित श्री सिद्ध हनुमानजी मंदिर गंजबाजार में श्रीराम नाम अखंड राम सप्ताह का विधिविधान से भब्य श्रीगणेश होकर एक सप्ताह 1अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक पूरे भक्ति पूर्ण माहौल में भक्तों द्वारा श्रीराम नाम का भजन कीर्तन के माध्यम से दिन रात 24 घण्टे सात दिनों तक अटूट जप किया जा रहा है, मंदिर की सजावट
 एवं अन्य पूजा पाठ भी लगातार निर्बाध गति से चलेंगे,मंदिर के द्वार पर एक ओर महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की एवं दूसरी ओर वृंदावन बांकेबिहारी लाल जी भी विराजमान है!
गंजबाजार स्थित यह सिद्ध हनुमानजी मंदिर खरसिया वासियों के लिए सालासर बालाजी धाम से किसी भी मायने में कम नही है, क्योंकि इस मंदिर में विराजमान हनुमानजी अपने नगरवासियों और भक्तों को हर तरह से अपने आशीर्वाद व संरक्षण की छाँव में जीवन का सुख प्रदान करते हैं!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top