छाल पुलिस की जामपाली जंगल मे जुआ पर रेड,तीन जुवारीयो के पास से मिले 63हजार 200 नगद तीनो गिरफ्तार !

Ramesh agrawal
0
रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने ग्राम बड़े जामपाली की जंगल रोड किनारे जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹63,200 नकद, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top