इसके बाद कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 12 से 15 अक्टूबर तक एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
रायपुर में 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग की 11 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई।
रायपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
12 से 15 अक्टूबर तक गरज-चमक की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 12, 13, 14 और 15 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
वहीं, 16 और 17 अक्टूबर को भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन इन दोनों दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
अगले 5 दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है और अगले दो दिनों में पूर्वी भारत, उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों तथा पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं।
तेज हवा और बिजली गिरने पर सावधानी बरतेमौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगों को सुरक्षित पक्के भवन में रहने और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी है। बिजली के उपकरणों और बिजली की लाइनों से दूर रहने की भी अपील की गई है। किसानों को कृषि मंडियों में खुले में रखी उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

